खेल

हार की हैट्रिक से बचने को हल्ला बोलेंगे पंजाब किंग्स

हैदराबाद, पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर दबाव रहेगा कि वे अपनी गिरती फॉर्म को रोकें, जब वे यहां बुधवार को आईपीएल में आत्मविश्वास से भरी सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे। पंजाब, जिसने लगातार छह मैच जीतकर सबको चौंका दिया था, पिछले दो मैच हार गया और इन हारों ने उनकी कमजोरियां उजागर कर दीं, जिन्हें वे जल्दी सुधारना चाहेंगे। हालांकि पंजाब नौ मैचों में 13 अंकों के साथ टॉप पर है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश बहुत कम है, क्योंकि बंगलुरु, हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात सिर्फ एक अंक पीछे हैं। पंजाब की हालिया गिरावट का बड़ा कारण लय का टूटना है। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने सीजन में ज्यादातर समय कमजोर गेंदबाजी को छिपा दिया था, लेकिन अब कमियां दिखने लगी हैं। टॉप ऑर्डर, जिसने शुरुआत में लय बनाई थी, अब लडख़ड़ा गया है। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली की युवा तिकड़ी का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदल गया है, जिससे टीम को शुरुआत में ही झटके लग रहे हैं और मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ रहा है।

गेंदबाजी पंजाब की कमजोर कड़ी रही है और इसमें भी कोई खास सुधार नहीं दिखा। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन चहल सभी रनों का बहाव रोकने में फेल रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मौजूद सनराइजर्स पिछली हार से उबरना चाहेगी, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी पांच मैचों की जीत की लय तोड़ी थी। इस हार से पैट कमिंस की टीम टॉप पर पहुंचने का मौका भी गंवा बैठी। उस मैच में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को छोडक़र बाकी बल्लेबाज नहीं चल पाए। गेंदबाजी में हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आती है। कप्तान कमिंस की वापसी से अटैक में धार आई है। ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंजे और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में सटीक गेंदबाजी की है।

हैदराबाद— पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा , ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंजे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा।

पंजाब— श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, शशांक सिंह, माक्र्स स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फग्र्युसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button