खेल

एमएस धोनी से लेकर जहीर खान और स्मृति मंधाना तक, भारतीय क्रिकेटर्स ने ऐसे मनाई दिवाली

8 नवंबर को पूरे देश भर में रोशनी का पावन त्योहार दीपोत्सव बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रोशनी और खुशियों के इस पर्व पर आम लोगों से लेकर भारतीय क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान पर अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स ने परिवार और दोस्तों के साथ खास अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर इन स्टार क्रिकेटर्स के दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें और शुभकामना संदेश जमकर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ बेहद सादगी और प्रेमपूर्वक दिवाली मनाई। साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एमएस धोनी हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं वहीं साक्षी ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराते दिख रहे हैं जबकि एक अन्य फोटो में साक्षी अपने पति धोनी को प्यार से गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी दिवाली के पावन अवसर पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। नीले रंग की प्रिंटेड और एम्ब्रॉयडरी वाली पारंपरिक एथनिक ड्रेस पहने स्मृति बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए दिवाली का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर अपनी इस तस्वीर से फैंस का दिल जीत लिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। रैना ने ब्लैक एम्ब्रॉयडरी कुर्ते में और उनकी पत्नी ने पर्पल ड्रेस में खूबसूरत पेंटिंग के आगे फोटो खिंचवाई। रैना ने विश करते हुए लिखा, ‘यह दिवाली हर घर को हंसी-खुशी से हर दिल को प्यार से और हर परिवार को आपसी जुड़ाव से भर दे। आपको और आपके अपनों को ढेर सारी खुशियां अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत यादें मिलें। दिवाली की शुभकामनाएं!’

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभ दिवाली।’ काली रंग की हैवी वर्क वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में चहल बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनके घर के बैकग्राउंड में खूबसूरत लाइटों की सजावट और फूलों की रंगोली दिखाई दे रही है जहां खड़े होकर उन्होंने अपने पारंपरिक लुक की तस्वीरें क्लिक करवाईं।

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश अंदाज में दिवाली मनाई। ऑफ-व्हाइट कुर्ते और नेहरू जैकेट में सजे अय्यर ने अपनी कुछ डैशिंग तस्वीरें शेयर कीं जिसमें पीछे गेंदे के फूलों से सजावट नजर आ रही है। अय्यर ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लिखा, ‘सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button