अन्य राज्य

मुनक नहर पर बनेगा 11 किमी लंबा छठ घाट, आनंद विहार स्टेशन पर भी खास इंतजाम; 23 स्पेशल ट्रेनें शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसे लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम ने बताया कि इस बार दिल्ली में कुल 1400 घाटों पर छठ पूजा होगी। इस बार मुनक नहर पर 11 किमी लंबा भव्य छठ घाट विकसित किया जा रहा है। बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक बनने वाले इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिंघलपुर गांव से करेंगे। सीएम ने जनसेवा सदन में छठ पूजा समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में छठ पूजा घाट से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरा करने और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता में कोई कमी न रहने के निर्देश दिए।

इस बार छठ पर 23 स्पेशल ट्रेनें शुरू, होल्डिंग एरिया भी बना

  • छठ पूजा के अवसर पर रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ संभालने के खास इंतजाम किए है। साथ ही अतिरिक्त ट्रेनो का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनो पर छठ के गीत चलाए जाएंगे।
  • उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से कुल 23 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से 8, नई दिल्ली से 6, हजरत निजामुद्दीन से 3, शकूरबस्ती से 3, दिल्ली जंक्शन से 2 और रोहतक से 1 स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।

स्टेशनों पर भीड़ के लिए अतिरिक्त इंतजाम

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल पर स्थायी होल्डिंग एरिया शुरू किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी पिछले साल से स्थायी होल्डिंग एरिया मौजूद है। आनंद विहार में एक अस्थायी होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है। यहां अनारक्षित टिकट काउंटर, टॉयलेट, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन, खानपान स्टॉल और सहायता बूथ की सुविधा दी गई है। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पहले से निर्धारित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button