जरा हट के

भारत में 1 साल बिताकर वापस जाने वाला विदेशी रो दिया, बोला- देश के लिए पूरा नजरिया बदल गया

VIRAL VIDEO: भारत आने वाले कई विदेशियों के लिए यह देश सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों, खान-पान और संस्कृति तक सीमित नहीं रहता. यहां की भागदौड़ और लोगों की आत्मीयता उनके दिलों पर ऐसी छाप छोड़ती है, जिसे भूल पाना नामुमकिन होता है. ऐसा ही कुछ महसूस किया ल्यूकस नाम के एक विदेशी सैलानी ने. भारत में पूरा एक साल बिताने के बाद, यहां से विदा लेते हुए ल्यूकस ने अपने अनुभवों को एक वीडियो के जरिए साझा किया है. यह वीडियो ल्यूकस ने अपने आखिरी दिन, सुबह के 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया था. वहां बैठे हुए उसने इस बात पर विचार किया कि बीते 12 महीनों में भारत को लेकर उसका नजरिया कैसे बदला और वह यहां से क्या सीख लेकर घर जा रहा है.

“भावनाओं का पूरा समंदर है”

ल्यूकस ने अपने सफर की शुरुआत को याद करते हुए बताया, “शुरुआत में यहां का शोर, ट्रैफिक और गर्मी परेशान करने वाली थी. लेकिन इंसान बहुत जल्दी खुद को ढाल लेता है. धीरे-धीरे मुझे उस अफरा-तफरी में भी मजा आने लगा. भारत सिर्फ हैरान करने वाला देश नहीं है, यहां हर तरह के एहसास हैं. एक ही सड़क पर और कभी-कभी एक ही मिनट में आपको खुशी, गुस्सा और दुख सब एक साथ देखने को मिल जाता है.”

“यहां के लोगों ने हमेशा गले लगाया”

ल्यूकस के लिए यहां की सबसे खूबसूरत याद यहां के लोग रहे, जिन्होंने उसे अपने घरों, खान-पान और संस्कृति से रूबरू कराया. उसने कहा, “मुझे यहां हमेशा अपनापन मिला. मैंने यहां एक बहुत बड़ी बात सीखी कि किसी चीज को सिर्फ बाहर से देखने के बजाय, उसे महसूस करना कितना जरूरी है. यह बदलाव मेरे लिए सबसे बड़ा सबक है. आखिरकार, कोई भी जगह वहां के लोगों से ही खूबसूरत बनती है. शुक्रिया भारत, जल्द मिलेंगे!” ल्यूकस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अगर उन्हें भारत में बिताए इस एक साल को किसी एक शब्द में समेटना हो, तो वह शब्द होगा- ‘जिंदादिली’.  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button