उत्तरप्रदेश

डिबाई में चकरोड को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-फावड़े चले, 12 घायल, कल्याण सिंह की मौत, 3 अलीगढ़ रेफर

बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर कलां में निजी भूमि पर चकरोड डालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल कल्याण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ,डिबाई थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर कलां कल्याण पक्ष अपने खेत में चकरोड डाल रहा था। आरोप है कि चकरोड के बराबर स्थित ग्राम समाज की जमीन का पट्टा गांव निवासी कल्लू सिंह के नाम है। चकरोड डालने के दौरान निकली मिट्टी कल्लू सिंह के पट्टे वाली जमीन पर पहुंच गई, जिसको लेकर वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर कल्लू सिंह ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर कल्याण पक्ष पर फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्याण सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

चार नामजद आरोपी हिरासत में
एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान कल्याण सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button