मनोरंजन

‘भूत बंगला’ ने संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की फैंटेसी-हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इससे एक दिन पहले फिलम के पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे. इस मूवी को यूं तो क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था बावजूद इसके इसने अच्छी शुरुआत की और वीकेंड पर तो इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी कुमार के करियर को ट्रैक पर ले आएगी और फिल्म की तीन दिन की परफॉर्मेंस देखकर ऐसा होता नजर आ रहा है. दरअसल दमदार शुरुआत के बाद ‘भूत बंगला’ को स्ट्रॉन्ग वर्ड आफ माउथ का फायदा मिला और इसने वीकेंड पर गदर काट दिया है. दूसरे दिन यानी शनिवार के बाद इसकी कमाई में रविवारको कीसरे दिन भी जबरदस्त तेजी आई.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाए थे. इसके बाद   फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसकी कमाई में 55% से ज्यादा का इजाफा हुआ और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 23 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘भूत बंगला’ की तीन दिनो की कुल कमाई प्रेड पीव्यू के कलेक्शन के साथ मिलाकर 58.00 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूत बंगला’ बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म
‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सिलसिला जारी है! इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में साल की 7 फिल्मों को रौंदते हुए 2026 की टॉप 10 फिल्मों में चौथी पोजिशन हासिल कर ली है. बता दें कि इस फिल्म ने मर्दानी 3 को मात देकर ये पोजिशन हासिल की है.  

ये हैं 2026 की भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

  1. धुरंधर 2: 1141 करोड़
  2. बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
  3. ओ’रोमियो: 83.35 करोड़
  4. भूत बंगला: 58 करोड़ (3 दिन की कमाई के आंकड़े)
  5. मर्दानी 3: 52.99 करोड़
  6. द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़
  7. इक्कीस: 36.25 करोड़
  8. अस्सी: 11.42 करोड़
  9. दो दीवाने शहर में: 7.98 करोड़
  10. तू या मैं: 7.2 करोड़

‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, ‘भूत बंगला’, ‘हेरा फेरी’ (2000), ‘गरम मसाला’ (2005), ‘भागम भाग’ (2006), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘दे दना दन’ (2009), और ‘खट्टा मीठा’ (2010) जैसी फिल्मों के बाद अक्षय के साथ उनकी रीयूनियन है. फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता भी हैं. केप ऑफ गुड फिल्म्स के एसोसिएशन से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिविजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रेजेंट, यह फिल्म अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button