खेल
भारत ने जीता जूनियर वूमंस एशिया कप, हॉकी के फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से दी मात

एजेंसियां— मोकी, भारत ने रविवार को चीन को 1-0 से हराकर जूनियर वूमंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। चीन के मोकी में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर वूमंस टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, टीम ने एफआईएच जूनियर वल्र्ड कप के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया।
फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया।



