अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस: पर्यटन स्थल के पास नौका में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; 80 से अधिक लापता

एएफपी, मनीला। फिलीपींस के पलावन प्रांत के पास एक फेरी में बुधवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा पलावन प्रांत में प्रमुख पर्यटन स्थल के पास हुआ।

फिलीपींस के खूबसूरत पलावन प्रांत में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल एल निडो और पुएर्टो प्रिंसेसा सबटेरियन रिवर हैं।

कोस्ट गार्ड के अनुसार, एम/वी जून एस्टर नामक फेरी में आग बुधवार शाम तट से करीब 2.2 किलोमीटर दूर लगी। पांच शवों को किनारे पर लाया जा चुका है। कोस्ट गार्ड द्वारा जारी वीडियो में जहाज पूरी तरह आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है।

कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने बताया कि जहाज के मैनिफेस्ट के अनुसार कुल 134 यात्री और चालक दल सवार थे।

अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें 38 यात्री और चार क्रू सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 87 लोग अभी भी लापता हैं। यह लाइव डेटा है और बचाव अभियान जारी रहने के साथ बदल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button