अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल में सरकार गठन पर खींचतान जारी: नेतन्याहू विरोधियों की मांग, विपक्षी दल मिलकर बनाएं सरकार

नई दिल्ली। इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ नहीं हुई है। वैसे गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले मध्यमार्गी गठबंधन की अरब पार्टियों के गठबंधन से समझौते के लिए वार्ता चल रही है। लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खास लिकुड पार्टी के नेता आमिर ओहाना को संसद नीसेट के स्पीकर पद से हटाने पर विपक्षी खेमे में सहमति बन गई है।

सीधे प्रधानमंत्री चुने जाने के प्रस्ताव पर चर्चा तेज हो गई है। वैसे इस तरह का प्रस्ताव 2021 में किसी दल या गठबंधन को बहुमत न मिलने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने किया था।

विपक्षी दल सीधे पीएम चुनने का ला सकता है विधेयक 
इस्राइल में सरकार गठन में राजनीतिक गतिरोध को तोड़ने के लिए विपक्षी गुट अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर रहे बिना अल्पमत सरकार बनाने के लिए सीधे प्रधानमंत्री चुनने से संबंधित विधेयक लाने पर विचार कर रहा है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव लागू होने पर मतदाता सरकार से अलग सीधे पीएम पद के लिए वोट डाल सकेंगे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button