तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

Tamil Film DC Box Office Collection: वामिका गब्बी और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म ‘डीसी’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. इस फिल्म से बतौर अभिनेता लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत की है. इस फिल्म का निर्देशन अरुण माथेस्वरन ने किया है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. ऐसे में अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों में ही बॉलीवुड की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं इसने कितनी कमाई कर ली है.
‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-2 (DC Box office Collection Day 2)
तमिल फिल्म ‘डीसी’ को वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.40 करोड़ का बिजनेस किया था, जिस पर 24.8% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई थी. वहीं, पहले दिन इसे 3504 शोज भी मिले थे.
– इसके साथ ही अब तमिल फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है.
– इसने रात 8.30 बजे तक 4.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस पर 30.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन भी 8.84 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक ही साफ हो पाएंगे.
‘डीसी’ ने दो दिनों इन हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड (इंडिया नेट)
तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में बॉलीवुड की 10 फिल्मों के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसमें कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ समेत हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ और ‘बंदर’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट…
1. द इंडिया स्टोरी- 1.06 करोड़
2. तेरा यार हूं मैं- 0.56 करोड़
3. बेबी डू डाई डू- 7.1 करोड़
4. भारत भाग्य विधाता- 7.1 करोड़
5. गवर्नर- 6.21 करोड़
6. बंदर- 4.18 करोड़
7. दादी की शादी- 7.58 करोड़
8. एक दिन- 4.3 करोड़
9. दो दीवाने सहर में- 7.98 करोड़
10. तू या मैं- 7.2 करोड़
2026 की तमिल की छठी बड़ी ओपनर बनी ‘डीसी’
इतना ही नहीं, ‘डीसी’ ने ओपनिंग डे पर भी शानदार रिकॉर्ड बनाया. ये 2026 की तमिल की छठी बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन ‘यूथ’ (3.65 करोड़), ‘गट्टा कुश्ती 2’ (2.70 करोड़), ‘ताई किज्झवी’ (2.65 करोड़) और ‘इधयम मुरली’ (1.9 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
2026 की तमिल की टॉप 10 ओपनर फिल्में
1. जन नायकन- 42.7 करोड़
2. करुप्पु- 15.5 करोड़
3. पराशक्ति- 12.35 करोड़
4. लाइकी- 6.85 करोड़
5. कारा- 6.2 करोड़
6. डीसी- 4.1 करोड़
7. यूथ- 3.65 करोड़
8. गट्टा कुश्ती 2- 2.7 करोड़
9. ताई किज्झवी- 2.65 करोड़
10. इधयम मुरली- 1.9 करोड़
‘डीसी’ के बारे में
तमिल फिल्म ‘डीसी’ के जरिए डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत की. इसके जरिए उनकी और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आई है. ये एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें वामिका का भी एक्शन अवतार देखने के लिए मिला है. फैंस को इस फिल्म में एक्ट्रेस का अवतार काफी पसंद आया है. वामिका ने फिल्म में चंद्रा का रोल प्ले किया है और लोकेश देवदास की भूमिका में हैं.



