‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन, युवा क्रिकेटरों पर गर्व’, एशिया कप फतह पर पीएम मोदी हुए गदगद

नई दिल्ली: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक शानदार दिन है। आज के बेहतरीन प्रदर्शन और मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता दूसरे युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
अनुराग ठाकुर ने भी दी बधाई
इस बीच अनुराग ठाकुर ने भी अंडर-19 टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फाइनल में पाकिस्तान को हराना बहुत गर्व की बात है। हमारे युवा चैंपियनों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ता और टीम भावना का प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
लड़कों ने बढ़ाया देश का मान
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह क्या शानदार अंत है। हमारी युवा टीम इंडिया ने एक रोमांचक फाइनल को यादगार पल में बदल दिया है। पाकिस्तान को हराकर वे मेन्स U19 एशिया कप के चैंपियन बन गए हैं। बधाई हो, लड़कों! आपने देश का मान बढ़ाया है।
पाकिस्तान को एक विकेट से हराया
बता दें कि मेंस अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया है। पाकिस्तान से मिले 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल किया है।



