जरा हट के

ट्रेन छूटने लगी, फिर भी नहीं उतरा शख्स! एक हाथ में बोरी और दूसरे से पकड़ा हैंडल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: करनाल स्टेशन पर चलती ट्रेन की जनरल बोगी से लटके एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक हाथ में बोरी और दूसरे से हैंडल पकड़े यह शख्स उतरने को तैयार नहीं हुआ। वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

त्योहारों का मौसम हो या फिर छुट्टियों का समय, ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सबसे बड़ी चिंता कन्फर्म सीट को लेकर होती है। खासकर यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। कई बार लोग मजबूरी में खड़े होकर सफर करते हैं, तो कुछ लोग किसी तरह ट्रेन के अंदर जगह बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, सीट पाने की यह जल्दबाजी कई बार लोगों की जान पर भी भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी तरह की खतरनाक लापरवाही दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

चलती ट्रेन से लटका रहा शख्स, हाथ में पकड़ी थी बोरी
वायरल वीडियो करनाल रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। इसमें एक ट्रेन की जनरल बोगी यात्रियों से पूरी तरह भरी नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटके हुए हैं। इसी बीच एक शख्स पर कैमरे में सबकी नजर टिक जाती है। वह चलती ट्रेन के दरवाजे पर एक हाथ से हैंडल पकड़े हुए है, जबकि उसके दूसरे हाथ में एक बोरी है। हैरानी की बात यह है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी है, लेकिन शख्स नीचे उतरने को तैयार नहीं है। वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे ट्रेन से उतरने के लिए कहता है, लेकिन वह साफ मना कर देता है। शख्स का जवाब होता है, ‘उतरेंगे नहीं।’ इस दौरान एबी मीडिया करनाल के रिपोर्टर भी उसे समझाने की कोशिश करते हैं।
 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button