जरा हट के

खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंची बच्ची, फिर हुआ ऐसा चमत्कार…

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे होते हैं. तभी खेल-खेल में एक छोटी बच्ची का पैर फिसल जाता है और वह सीधे पानी से भरे नाले में गिर जाती है. कुछ पल की देरी बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन एक दूसरे बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए बिना समय गंवाए बच्ची की जान बचा ली. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

पलभर में बदल गया खेल का माहौल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे नाले के पास खेल रहे हैं. इसी दौरान एक मासूम बच्ची अचानक संतुलन खो बैठती है और नाले में जा गिरती है. बच्ची को पानी में गिरता देख वहां मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई.

किशोर ने दिखाई गजब की बहादुरी

बिना एक पल गंवाए एक किशोर तुरंत नाले में छलांग लगा दी. उसने बच्चो की पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उसकी सूझबूझ और हिम्मत की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लोग कर रहे बहादुर किशोर की तारीफ

इस वीडियो को एक्स पर @zaramillions नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर लोग बहादुर किशोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Children should be stopped from going to such places, all those responsible for this are their parents.” दूसरे ने कहा, “इस बहादुर बच्चे ने सही समय पर मासूम की जान बचाकर मिसाल पेश की.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं उस उम्र में इस किशोर ने साहस का ऐसा काम किया, जो हमेशा याद रखा जाएगा.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button