छत्तीसगढ़

गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे अमित जोगी, इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी आज ​अपनी गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हुए है। जानकारी के अनुसार, अमित जोगी सिविल लाइन थाना में सरेंडर कर दिए हैं। जिसके बाद अब पुलिस जोगी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अमित जोगी पर आरोप है कि, पिछले दिनों अमित ने ‘वोट चोरी’ के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। हालांकि कुछ वक़्त बाद अमित जोगी ने वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था और माफ़ी मांगते हुए दूसरा पोस्ट लिखा था।

बीजेपी विधायक ने कराई थी एफआईआर दर्ज

अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बीजेपी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बीजेपी विधायक राजेश मूणत मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि अमित जोगी ने बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो बना कर प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदार को दिखाया है। वहीं वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद बीजेपी मामले में कार्रवाई के लिए मांग की थी।

भाजपा विधायक राजेश मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक दृश्यों और भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में अमित जोगी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सिविल लाइन थाना पहुंचे अमित जोगी

जिसके बाद आज खुद अमित जोगी सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और इसी मामले में अब अमित जोगी थाने पहुंचे हैं, जहां पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। अमित जोगी से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button