जरा हट के

‘अटलांटिक महासागर’ में 101 KMPH की स्पीड से दौड़ रही Thar का यूपी पुलिस ने काटा चालान, घर भेजी 2000 की रसीद!

Viral Post: वेब निंजा सॉल्यूशंस के फाउंडर अनुजीत शिवम की महिंद्रा थार का यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग की वजह से 2000 रुपये का चालान कट गया. चालान की रसीद के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार 101 किमी प्रति घंटा थी, जबकि एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा तय थी. यानी महज 1 KMPH ज्यादा स्पीड होने पर यह कार्रवाई हुई. हालांकि इस मामले में असली सुर्खी स्पीड ने नहीं, बल्कि चालान में दर्ज गाड़ी की ‘लोकेशन’ बनी.

अटलांटिक महासागर की लॉकेशन

गुरुवार दोपहर अनुजीत ने एक्स पर तो तस्वीर शेयर की है उसके मुताबिक, चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस की स्पीड गन ने रसीद पर गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ‘0°N, 0°E’ दर्ज की है. जब इन कोऑर्डिनेट्स को मैप पर चेक किया जाता है, तो यह जगह उत्तर प्रदेश या भारत में नहीं, बल्कि सीधे अटलांटिक महासागर के ठीक बीचों-बीच नजर आती है. रिकॉर्ड के हिसाब से देखें, तो गाड़ी एक्सप्रेसवे पर नहीं बल्कि समंदर में दौड़ रही थी.

‘शिकायत भी दर्ज नहीं हो पा रही’

अनुजीत ने कहा, ‘चालान में कोई सही और फ्रेम में 3 वाहन दिख रहे हैं. मैंने ई-चालान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन वहां No active GRO available लिखा आ रहा है. अब मैं इसकी जांच कैसे करवा सकता हूं?’ इस पोस्ट पर स्टैंडर्ड रिप्लाई करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कहा- कृपया ई-चालान हेल्पलाइन नंबर 7065060882 पर कॉल करें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button