मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ है जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है. सैकनिल्क के मुताबिक , ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग से 3.1 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म की पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग 6.27 करोड़ रुपये हो गई है.

वेलकम टू द जंगल’ की खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू शेयर किए जा रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा, “वेलकम टू द जंगल पूरी तरह से अक्षय कुमार, फरीदा जलाल और किरण कुमार का शो है.”

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ से शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन लगभग 12 से 14 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद कर रही है, जिससे पेड प्रीव्यू मिलाकर पहले दिन का कुल कलेक्शन 16 से 18 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. यह एक मज़बूत शुरुआत है, और अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि फिल्म वीकेंड पर कैसी ग्रोथ दिखाती है और खुद को कितनी मजबूत स्थिति में ला पाती है.

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में लगभग 3.5 करोड़ से 4 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो प्रीमियर के लिए इंडस्ट्री के अनुमानों से ज़्यादा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button