मध्यप्रदेश

‘सर, मेरी बात सुनो…मेरी बात सुनो सर’, सीएम को देख चीखी लड़की, मोहन यादव बुलाकर मिले और 100000 रुपए की मदद की

नीमच: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिन पहले नीमच पहुंचे थे। नीमच में जब उनका काफिला गुजर रहा था, तब एक लड़की चीखते हुए उनके पास जाने लगी। वह बार-बार चीख रही थी कि सर, मेरी बात सुनो। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

सीएम उस समय नेहा माली से नहीं मिले थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा था। लड़की बार-बार कह रही थी कि हमें सीएम सर से मिलना है। पुलिसकर्मियों ने पूछा कि समस्या क्या है तो वह कह रही थी कि बड़ी है। मैं उनके सामने ही अपनी बात रखूंगी।

कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम ने बुलाया

वहीं, कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव ने कुकडेश्वर निवासी नेहा माली को मिलने के लिए बुलाया। उसे अपने पास बैठाकर आशीर्वाद दिया है। साथ ही कलेक्टर को तुरंत उसकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने लड़की को आर्थिक मदद भी की।

पूरा न्याय किया जाएगा

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कुकडेश्वर निवासी नेहा माली के साथ पूरा न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहा के रिश्तेदारों द्वारा उसके पिता की सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने और उसे परेशान करने की शिकायत की जांच कर बेटी को उसका वाजिब हक दिलाया जाएगा। सीएम ने नेहा माली से भेंटकर उसे ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन देकर नेहा को एक लाख रुपए की सहायता दिए जाने की घोषणा की।

मंगलवार को नेहा ने मिलने की कोशिश की

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सीएम यादव के नीमच जिले के मनासा प्रवास के दौरान कुकडेश्वर निवासी नेहा माली से जुड़ी घटना सामने आई थी। नेहा ने मुख्यमंत्री से भेंट में बताया कि उसके पिता के निधन के बाद उसके और उनकी छोटी बहन के साथ सगे रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ना देकर पैतृक मकान से बेदखल कर दिया। पुलिस में आवेदन देने के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button