मनोरंजन

सलमान खान की ‘मातभूमि’ को मिली सेंसर बोर्ड से मंजूरी, जानें- कौन सा मिला सर्टिफिकेट और कितना है रनटाइम?

सलमान खान ‘मातभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये मच अवेटेड फिल्म काफी समय से प्रोडक्शन में अटकी हुई थी. फाइनली सारी मुश्किलें पार करने के बाद इसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. जानते हैं फिल्म को सीबीएफसी से कौन सा सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम कितना है? 

‘मातभूमि’ को सीबीएफसी से कौन सा मिला सर्टिफिकेट? 
सलमान खान की काफी समय से अटकी फिल्म ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है.सीबीएफसी  की वेबसाइट के मुताबिक इस फिल्म को ‘UA 16+’ रेटिंग दी गई है. यह सर्टिफिकेट बोर्ड के मुंबई के रीजनल ऑफिस द्वारा 18 नवंबर को जारी किया गया था.

कितना है सलमान खान की ‘मातभूमि’ का रनटाइम? 
सर्टिफिकेट में मेंशन की गई डिटेल के मुताबिक ‘मातृभूमि’ का रनटाइम  2 घंटे 34 मिनट और 12 सेकंड है. सलमान खान की इस फिल्म को हिंदी भाषा कैटेगिरी के तहत सर्टिफाई किया गया है. 

‘मातृभूमि’ के बारे में 
‘मातृभूमि’  का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे ‘सलमान खान फिल्म्स’ बैनर के तहत सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, फिल्म में चित्रांगदा सिंह, हीरा सोहल, दयाशंकर पांडे, जेसन थाम, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, समर गिल, तेनजिन बोध, तान्या देसाई, जेन शॉ और अभिश्री सेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. 

‘मातभूमि’ को लेकर क्या था विवाद? 
शुरुआत में ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से घोषित इस फिल्म के बारे में कहा गया था कि यह 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से इंस्पायर है. मार्च 2026 में, फिल्म मेकर्स ने इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया. दरअसल भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों को देखते हुए फिल्म का टाइटल चेंज किया गया था.

ऐसी खबरें भी थीं कि चीन के साथ सौहार्द बनाए रखने के लिए, सरकार के दबाव में आकर सलमान खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया है. हालांकि, 6 नवंबर को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “एक गलत नैरेटिव चल रहा था, जब सेंसर बोर्ड और अन्य एजेंसियों ने इसे देखा, तो उन्हें फिल्म में कुछ भी गलत नहीं लगा. यह फिल्म बिना किसी कट के रिलीज़ हो रही है. इसलिए, सभी मंत्रालयों और सेंसर बोर्ड का थैंक्यू.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button