मनोरंजन

वर्ल्डवाइड तूफान बनी ‘रामायण’, ‘धुरंधर 2’- ‘पुष्पा 2’ को दी मात, बनी ऐसा करने वाली सबसे तेज इंडियन फिल्म

त्योहार खत्म होने के बाद बेशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की कमाई में गिरावट देखी जा रही हो फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि वीकडेज में भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. रिलीज के दूसरे मंडे यानी 12वें दिन इसके कलेक्शन में पहली बार बड़ी मंदी देखी गई फिर भी इसने दुनियाभर में एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए यहां ‘रामायण’ की 12 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई जानते हैं. 

‘रामायण’ ने दुनियाभर में 12 दिनों में कितना किया कलेक्शन? 
रणबीर कपूर और यश स्टारर इस ‘रामायण’ ने लगातार सात दिनों तक दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.  यह सिलसिला पिछले गुरुवार को थमा, लेकिन शनिवार और रविवार को ‘रामायण’ ने फिर से रफ्तार पकड़ी. वहीं फिल्म ने भारत में अपने 12वें दिन  यानी दूसरे मंडे को 32 करोड़ (नेट) की कमाई की, जो रविवार की 75 करोड़ की कमाई के मुकाबले 57% कम है. लेकिन, किसी भी तरह से यह दिन फिल्म के लिए निराशाजनक नहीं रहा. इतनी बड़ी फिल्म के लिए 60% से कम की गिरावट ये दिखाती है कि दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी फिल्म में बनी हुई है, इसी के साथ 12 दिनों के बाद, ‘रामायण’ की भारत में कुल कमाई 792.60 करोड़ हो गई है. 

वहीं ‘रामायण’ ने ओवरसीज में अब तक 51 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही, 12 दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1437 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

‘रामायण’ने सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘रामायण’ ने सिर्फ 12 दिनों में  वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है. 12 दिनों के एंड तक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर में 1394 करोड़ कमाए थे, जबकि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 1335 करोड़ की कमाई की थी. वहीं  एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ लगभग 1100 करोड़ की कमाई के साथ काफी पीछे थी.

‘रामायण’ के इन सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकल जाने के कारण, अब यह उम्मीद है कि यह फिल्म उनकी कुल लाइफटाइम कमाई को भी पार कर सकती है और 2000 करोड़ के बड़े आंकड़े को छू सकती है.

रामायण के बारे में सब कुछ
नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ द्वारा, DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से बनाई गई ‘रामायण’ दो पार्ट वाली सीरीज का पहला हिस्सा है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आए हें.  फिल्म का पहला भाग सिनेमाघरों में चल रहा है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button