जरा हट के

1 हस्बैंड, 2 बॉयफ्रेंड! 53 साल की महिला का अजीबोगरीब रिश्ता, पति और प्रेमियों संग गुजारती है जिंदगी!

अमेरिका की लेखिका और दो बच्चों की मां मॉली रोडन विंटर ने अपने निजी जीवन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने पारंपरिक वैवाहिक रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है. 53 वर्षीय मॉली ने बताया है कि वह अपने पति के साथ-साथ दो अन्य पुरुषों के साथ भी लंबे समय से रोमांटिक रिश्ते में हैं.

विदेशों में रिश्तों के अलग समीकरण होते हैं, जिनके बारे में भारतीय नहीं समझ पाते. समझ भी जाएं तो उसे अपना नहीं पाते. लोग एक रिश्ते में रहते हुए भी दूसरे रिश्ते को अपना लेते हैं और इस बात से किसी को आपत्ति नहीं होती. ऐसा ही कुछ एक 53 साल की महिला ने भी किया. उसका एक पति है, उसके बावजूद वो 2 अन्य पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में है जो उसके बॉयफ्रेंड्स हैं. भले ही वो एक साथ न रहते हों, मगर महिला उन सभी के साथ मिलकर जिंदगी गुजारती है. न पति को इससे कोई परेशानी है और न बाकी के दोनों प्रेमियों को…

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की लेखिका और दो बच्चों की मां मॉली रोडन विंटर ने अपने निजी जीवन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने पारंपरिक वैवाहिक रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है. 53 वर्षीय मॉली ने बताया है कि वह अपने पति के साथ-साथ दो अन्य पुरुषों के साथ भी लंबे समय से रोमांटिक रिश्ते में हैं. उनके मुताबिक, यह पॉलीएमरस (Polyamorous) जीवनशैली न सिर्फ उनकी शादी को मजबूत बना रही है, बल्कि उनके जीवन को भी पहले से ज्यादा समृद्ध और संतुलित बना चुकी है. स्पेन के अखबार ला वानगार्डिया को दिए इंटरव्यू में मॉली विंटर ने अपने इस सफर के बारे में विस्तार से बात की.

पति को नहीं हुई दूसरे रिश्तों से आपत्ति
पेशे से इंग्लिश फिलोलॉजिस्ट और लेखिका मॉली अपने पति के साथ 26 साल से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 20 और 23 साल है. उन्होंने बताया कि करीब 16 साल पहले उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से अपनी शादी को “ओपन मैरिज” में बदलने का फैसला लिया था. मॉली के अनुसार, शादी के लगभग 10 साल बाद उनके जीवन में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया. उन्होंने कहा, “एक रात मैं एक दोस्त के साथ बार में थी, वहां मेरी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई. लंबे समय बाद मुझे किसी के लिए आकर्षण महसूस हुआ. मैंने यह बात अपने पति को बताई और उन्होंने कहा कि अगर मैं चाहूं तो उस व्यक्ति के साथ रिश्ता बना सकती हूं. वहीं से हमने ओपन रिलेशनशिप का फैसला लिया.” हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन इसके बावजूद उनका रिश्ता आज भी खुशहाल है.

बच्चों को भी मां-बाप के अजीबोगरीब रिश्ते का पता
शुरुआत में मॉली और उनके पति ने अपने रिश्ते के लिए कुछ सख्त नियम बनाए थे. इनमें यह तय किया गया था कि किसी और के साथ भावनात्मक लगाव नहीं होगा लेकिन समय के साथ दोनों के जीवन में दूसरे पार्टनर्स आए और भावनात्मक जुड़ाव भी बना. मॉली का कहना है कि इस अनुभव ने उनके रिश्ते को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया. उन्होंने बताया, “हम दोनों को प्यार हुआ और इससे हमारा भरोसा बढ़ा. हम पहले से ज्यादा अच्छे दोस्त बन गए. अब मेरे पति के अलावा मेरे दो बॉयफ्रेंड भी हैं और सब कुछ ठीक है. मैं उन सभी से प्यार करती हूं.” मॉली का मानना है कि पॉलीएमरी में पारदर्शिता, संवाद, आत्मचिंतन और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता बेहद जरूरी है. मॉली ने यह भी बताया कि जब उनके बच्चों को माता-पिता के इस फैसले के बारे में पता चला तो शुरुआत में वे डर गए थे. उस वक्त उनकी उम्र 13 और 14 साल थी लेकिन जब उन्होंने देखा कि परिवार और शादी पहले जैसी ही मजबूत है, तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. आज भी मॉली अपने पति के साथ-साथ अपने अन्य रिश्तों को निभा रही हैं. उनका एक बॉयफ्रेंड ऑस्ट्रेलिया में रहता है और वे पिछले पांच साल से साथ हैं. मॉली कहती हैं, “कभी हम प्रेमी होते हैं, कभी दोस्त.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button