जरा हट के

जामा मस्जिद पहुंचकर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ गाने लगी फ्रांस की महिला, बेटी ने कहा…

Viral Video: फ्रांस की रहने वाली ईवा ने 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आज मैं अपनी मां को लाल किले से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जामा मस्जिद दिखाने लेकर गई थी. उन्हें हिंदी नहीं आती, लेकिन हिंदी के 2-3 गाने ऐसे हैं, जिन्हें वो गाती-गुनगुनाती हैं. जैसे ही हम गलियों से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे मेरी मां अचानक से एक गाना गाने लगीं.’

‘एक दिन ये हमें मरवाएंगी’

ईवा ने बताया, ‘वो गाना था- हरे राम हरे राम, हरे कृष्णा हरे राम. मुझे नहीं पता कि अचानक उन्हें ये गाना गाने का ख्याल कैसे आया. लेकिन यह सुनकर मेरे मन में यही ख्याल आया कि ये हमें मरवाएंगी.’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ईवा ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘मेरा मां फ्रांस के बजरंग दल ग्रुप से हैं.’

भूल भुलैया मूवी का गाना

बताते चलें कि यह गाना साल 2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया का है. इस फिल्म में यह गाना मेन टाइटल ट्रैक था, जिसे नीरज श्रीधर ने गाया था, संगीत प्रीतम ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिका में थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button