महाराष्ट्र

होली के दिन नहाने गए चार छात्र नदी में डूबे, ठाणे के बदलापुर में बड़ा हादसा

मुंबई/ठाणे: मुंबई से सटे महाराष्ट्र में ठाणे में होली के दिन एक दुखद हादसा सामने आया। ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में शुक्रवार की दोपहर उल्हास नदी में चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15-16 आयु वर्ग के किशोर होली मनाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे और अचानक जल स्तर बढ़ने से वे बह गए। चारों छात्र 10वीं कक्षा के छात्र थे। उल्हास नदी ठाणे, रायगढ़ और पुणे जिलों में बहती है। यह उत्तर से पश्चिम की ओर जाती है।

डूबने वाले चारों नाबालिग
अधिकारी ने बताया कि डूबे लड़कों की पहचान आर्यन मेदार (15), ओम सिंह तोमर (15), सिद्धार्थ सिंह (16) और आर्यन सिंह (16) के रूप में की गई है,और सभी चमटोली के पोद्दार गृह कॉम्प्लेक्स के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

सामने आया है कि चारों छात्रों ने पहले रंग खेला था। धुलेटी यानी धूलिवंदन का त्योहार मनाने के बाद नदी का रुख किया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को बाहर निकाला गया। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना गुजरात वलसाड जिले में हुई थी। इससे पहले महाराष्ट्र में नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ चुके हैं तब सरकार की तरफ से ऐसे स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इस हादसे में अपने बेटों को खोने परिवारों के लिए होली का त्योहार गमगी हो गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button