राष्ट्रीय
बदल जाएगा लोकसभा का गणित, परिसीमन के बाद 543 से बढ़कर 816 होंगी सीटें; यूपी सबसे आगे, किस राज्य को मिलेंगी कितनी सीटें?

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक खास इन्फोग्राफिक साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि नए परिसीमन के बाद देश की लोकसभा कैसी दिखेगी। केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा की कुल सीटें 50 फीसदी बढ़कर मौजूदा 543 से 816 हो जाएंगी।
मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?
केंद्रीय मंत्री की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस नए फॉर्मूले के तहत लगभग सभी राज्यों की सीटों में 50 फीसदी तक का इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश 120 सीटों के साथ देश में सबसे आगे रहेगा।



