महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में DRI का एक्शन: कोबरा का 2 लीटर जहर, बाघ-तेंदुए की खाल के साथ 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने महाराष्ट्र में किंग कोबरा का दो लीटर जहर, बाघ और तेंदुए की तीन खालें और कुछ हथियार जब्त किए हैं। साथ ही, छह शिकारियों को भी पकड़ा है।

अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीवों की तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया। जानकारी मिली थी कि एक इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर जहर का कारोबार कर रहा है।

तीन लोग हुए गिरफ्तार

25 नवंबर को कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया। वहीं 26 नवंबर को अन्य कार्रवाई में पनवेल इलाके में संदिग्ध व्यक्ति से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें दो खालें थीं, जो संभवतः एक बाघ (पैन्थेरा टाइग्रिस) और एक तेंदुए (पैन्थेरा पार्डस) की थीं।

सोना और नशीला पदार्थ जब्त

वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने कई अभियानों में नशीले पदार्थ और सोना जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 39.8 करोड़ रुपये है। इस मामले में नौ यात्रियों और ड्रग कार्टेल से जुड़े संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में 27 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 12 किलो केटामाइन जब्त की, जिसकी कीमत करीब 36 करोड़ रुपये है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button