खेल

आखिरी दो वनडे में नए कप्तान के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कौन संभालेगा कमान

नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच बे ओवल में खेला जाएगा। मेजबान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है, क्योंकि टीम इंडिया 2-0 से आगे है। हैमिल्टन में होने वाला सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन बारिश के चलते न्यूजीलैंड की ही पारी शुरू नहीं पाई।

गिल चौथे और पांचवें मैच में नहीं खेलेंगे, श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। ऐसा नहीं है कि शुभमन गिल चोटिल हैं या अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। दरअसल जब इस दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान हुआ था, बीसीसीआई ने तभी साफ कर दिया था कि गिल तीसरे मैच तक टीम का हिस्सा रहेंगे। चौथे और पांचवें मैच में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button