महाराष्ट्र

राम मंदिर में कदम रखने से पहले 100 बार गोमूत्र से स्नान करें अखिलेश, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश का बड़ा बयान

मुंबई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 12 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का फैसला किया है। इस फैसले ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में राजनीतिक बहस को जन्म दिया है। महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा पर बड़ा हमला बोला है। नितेश राण ने कहा कि मुझे लगता है कि राम मंदिर में प्रवेश करने से पहले अखिलेश यादव को कम से कम 100 बार गोमूत्र से स्नान करना चाहिए।

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि इंडी गठबंधन के ये सभी लोग हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इनमें से हर कोई बाबरी मस्जिद या बाबर का समर्थक है। इनके मन में राम मंदिर के लिए कभी कोई लगाव नहीं होगा। न ही ये कभी हिंदू सनातन धर्म का सम्मान करेंगे। ये हमेशा हिंदू धर्म के खिलाफ जहर उगलते रहेंगे। इसलिए यह व्यक्ति (समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे) भी उन्हीं के बीच से निकला एक नया सांप है।

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के ऐलान पर नितेश राणे ने कहा कि मुझे लगता है कि राम मंदिर में कदम रखने से पहले अखिलेश यादव को कम से कम 100 बार गोमूत्र से स्नान करना चाहिए।

पहले कारसेवकों से माफी मांगें

अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के प्रस्ताव पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि यह आस्था का विषय नहीं, बल्कि चुनावी यात्रा बन गई है। अखिलेश यादव को पहले कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए थी। जब राम मंदिर बना और प्राण प्रतिष्ठा हुई, तब भी उन्हें वहां जाना चाहिए था। अब चुनाव नजदीक आने पर अयोध्या जाने की बात करना चुनावी नौटंकी और तुष्टिकरण की राजनीति है। अखिलेश यादव की ओर से आस्था और विश्वास के विषय पर समझौता किया गया है और अब चुनाव को देखते हुए यह दौरा प्रस्तावित किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button