उत्तरप्रदेश
लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. मामूली रूप से घायल सवारियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. घायलों के अनुसार हादसे से पहले बस डगमगाई फिर ट्रक से जा टकराई. हादसे से आधा घंटे पहले एक्सप्रेसवे पर स्थित ढाबे पर भी बस रुकी थी. थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 112 पर भीषण हादसा हो गया.



