उत्तरप्रदेश

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की मौत, पत्नी और दो बच्चों की भी गई जान

हरदोई: हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार नोएडा से प्रयागराज जा रहा था। हादसा हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के अटवा गांव के पास हुआ।

कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा निवासी सौरभ उपाध्याय सिंगापुर की एक आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट थे वह पत्नी मेनका उपाध्याय (35) और दो बच्चों शिवोम (डेढ़ साल) और व्योम (7) के साथ छट पूजा के लिए नोएडा से अपने मूल निवास प्रयागराज जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सांडी क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 317 पर उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकरा गई, हादसे में सौरभ और उनकी पत्नी और बड़े बेटे व्योम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा शिवोम गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवोम को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि सांडी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पिलर संख्या 317 के पास अटवा गांव के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय और दो बच्चे छठ पूजा के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button