खेल
ICC T20 Rankings : शतक जडऩे के बाद स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 में

दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना पांचवें स्थान पर कायम हैं। बेथ मूनी 785 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। स्मृति मंधाना के 743 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। टॉप 10 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी हैं।



