जरा हट के

डिलीवरी के समय महिला की हुई मौत, तो पहुंची ‘दूसरी दुनिया’, जिंदा हुई तो बताई स्वर्ग को लेकर चौंकाने वाली बात!

एडिनबर्ग. मौत के बाद इंसान का क्या होता है? क्या स्वर्ग और नर्क सच में अस्तित्व में हैं या यह सिर्फ हमारी कल्पनाओं का एक हिस्सा हैं? इस सवाल का जवाब सदियों से इंसान ढूंढने की कोशिश कर रहा है. इस बीच, स्कॉटलैंड की रहने वाली जेन डॉसन नाम की महिला ने मौत के बाद की दुनिया को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जेन का दावा है कि 24 साल पहले जब वे अपने बेटे को जन्म दे रही थीं, तब जटिल प्रेग्नेंसी के कारण कुछ पलों के लिए उनकी सांसें रुक गई थीं और वे पूरी तरह से ‘मृत’ हो चुकी थीं. इस दौरान उनकी आत्मा ने शरीर छोड़ दिया और वे इस दुनिया से परे एक दूसरी दुनिया में पहुंच गईं, जहां उनकी मुलाकात अपने मरे हुए पिता से हुई.

जेन ने बताया कि जब वे अस्पताल के बेड पर बच्चे को जन्म देने के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब वे शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं. तभी अचानक उनके शरीर का सारा दर्द गायब हो गया और उन्हें महसूस हुआ कि उनकी आत्मा शरीर से बाहर निकलकर हवा में तैर रही है. इस बीच उन्हें एक जानी-पहचानी ऊर्जा का अहसास हुआ. यह ऊर्जा उनके पिता की थी, जिनका निधन जेन के गर्भवती होने के दौरान महज तीन महीने पहले ही हुआ था. जेन के मुताबिक, दोनों की आत्माओं का आपस में मिलन हुआ. पिता ने बिना कुछ बोले अपने विचारों, प्यार और ज्ञान को जेन की आत्मा में ट्रांसफर कर दिया और बताया कि अभी उनका मरने का समय नहीं आया है और उन्हें वापस जाकर अपने बच्चे को जन्म देना है. इस दौरान उनके पिता ने स्वर्ग को लेकर एक सच्चाई बताई. उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों में जैसा होता है, ‘स्वर्ग’ नाम की वैसी कोई असल में नहीं होती है.

जेन के अनुसार, स्वर्ग कोई जगह नहीं, बल्कि एक अनुभूति या चेतना की स्थिति है. जब इंसान मरता है, तो वह केवल भौतिक शरीर को छोड़ता है और एक ऐसी दुनिया में प्रवेश कर जाता है, जहां सारी आत्माएं एक साथ मौजूद रहती हैं. पिता ने उन्हें भविष्य की घटनाओं की एक झलक भी दिखाई और फिर एक झटके के साथ जेन की आत्मा वापस उनके शरीर में लौट आई, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षित रूप से बेटे को जन्म दिया. घटना के कुछ सालों बाद जेन के सामने एक और चौंकाने वाला सच आया, जब उन्हें अहसास हुआ कि उनका बेटा कोई और नहीं बल्कि उनके दिवंगत पिता का ही पुनर्जन्म है. बेटा दिखने में बिल्कुल अपने नाना जैसा था और जब उसने बोलना शुरू किया, तो उसने नाना की तरह एक पुलिस वाला बनने की इच्छा जताई. जेन का कहना है कि इस घटना ने उनकी जिंदगी बदल दिया है. पहले वे मौत से डरती थीं, लेकिन अब वे जानती हैं कि जीवन कभी खत्म नहीं होता और मौत केवल एक भ्रम है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button