अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में सेना के काफिले पर अटैक, 23 सैनिकों की मौत, कई घायल

एजेंसियां — इस्लामाबाद, पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के लासबेला जिला में रविवार को सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला हुआ है। यह हमला एन-25 राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया, जहां पाकिस्तानी सेना का काफिला जा रहा था। इस हमले में 23 से ज्यादा जवानों के मारे जाने की आशंका है। कई अन्य जवान घायल भी बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना लासबेला के कशारी इलाके में हुई। यहां फ्रंटियर फोर्स के करीब 15 वाहनों वाला काफिला चल रहा था। काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। विस्फोट के बाद एक सुरक्षा वाहन में आग लग गई।

घायल जवानों को सबसे पहले बेला शिविर पहुंचाया गया। बता दें कि लासबेला एन-25 बलूचिस्तान की सबसे महत्त्वपूर्ण सडक़ों में से एक है। यह राजमार्ग कराची को क्वेटा से जोड़ता है और प्रांत के कई रणनीतिक इलाकों से होकर गुजरता है। इसी रास्ते से सुरक्षा काफिले, आम यात्री और व्यापारिक वाहन भी चलते हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब बलूचिस्तान में हिंसा पहले से बढ़ी हुई बताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button