उत्तरप्रदेश

बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू ढेर हो गया, जो बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी था। इस मुठभेड़ में दो दारोगा और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए, जबकि मोनू का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।

बुलंदशहर। गुलावठी थाना पुलिस की बुलंदशहर-हापुड़ मार्ग पर छपरावत के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया, जबकि इसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। मारे गए बदमाश के पास से बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। मारे गए बदमाश के खिलाफ चार जनपदों में सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ये मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास हुई है। मारा जाने वाला मोनू गत एक अगस्त को ककोड़ इलाके में हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में था वांछित था। एनकाउंटर के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मोनू का एक साथी भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।

ये पुलिसकर्मी हुए घायल
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हुए। इसके अलावा गुलावठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।

घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों की मदद से तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश, निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

50 हजार इनाम रखा गया था
पुलिस के अनुसार, मोनू थाना ककोड़ क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस संबंध में थाना ककोड़ में 1 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, कई जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें इलाके में कांबिंग कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button