ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal 2 July 2026 : मेष समेत 3 राशियों के लिए दिन शुभ, लेकिन कुछ जगह लापरवाही पड़ेगी भारी, पढ़ें 2 जुलाई 2026 का राशिफल

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज बिजनेस बढ़ाने के लिये नए अवसर मिलेंगे। जबकि, कन्या राशि के लिए मिलाजुला दिन रहेगा और मकर राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। यहां विस्तार से जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आपकी योजनानुसार सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। नयी तकनीक अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है साथ ही उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रमोशन से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। आज पठन-पाठन के कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आज आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। खेल जगत से जुड़े युवाओं को आज किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने का ऑफर मिलेगा। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। खान पान के प्रति लापरवाही न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या को हल करने में आज आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आज किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वयं पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी। आज पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है इसलिए अपने रुचि के अनुसार सब्जेक्ट का चुनाव और अपनी अध्ययन की योजना में बदलाव करने की सोचेंगे। महिलाएं आज अपने बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिलेगी। हेडेक या माइग्रेन से आज आपको आराम मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा। विदेश जाने का सपना आज पूरा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा। नया स्टडी शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने कामों के प्रति एकाग्र रहना आज आपको सफलता दिलाएगा। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आपको पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ा रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। संतुलित दिनचर्या रखें, स्वास्थ्य लाभ होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा और परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। कुछ दिनों से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज खत्म हो जाएगी और आपके रिश्ते में मिठास आएगी। राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। इससे आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से बहुत फायदा होगा। आज आपके विरोधी भी आपकी उदारता से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। आज अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रखने से आप स्वस्थ रहेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला अनुभव देने वाला रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को समय से पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी जरूरी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ नए अवसर मिलने के आसार हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी, जिससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आज अधिक कार्यभार की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज ऑफिशियल यात्रा से जुड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आपके प्रति शत्रुभाव रखने वाले लोग आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। लेखक आज नई स्टोरी लिखेंगे, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए मेहमान के आने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी पेंटिंग आज किसी बड़ी प्रदर्शनी में लगाई जा सकती है, जहां लोगों द्वारा उसे खूब सराहना मिलेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। कामयाबी अवश्य मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज बढ़िया फायदा होगा। आपकी मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे आप किसी भी तरह के स्वास्थ्य विकार से बचे रहेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी खास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीख सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे। यह सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का आज प्रमोशन होने का शुभ योग है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम आज लाभदायक साबित होगा। आज आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून महसूस करेंगे। आज किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें। स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल एस्टेट का बिजनेस कर रहे हैं, वो लोग आज नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टॉरेंट जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थी आज अपना समय व्यर्थ में जाया करने से बचें। साथ ही अपनी स्टडी प्लानिंग को रिन्यू करें। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके मन में नए आइडियाज आएंगे। आज आपको माता-पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन नए विचारों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में सबसे अलग और नई पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपको बैक पेन से राहत मिलेगी, नियमित व्यायाम करें।

  • शुभ अंक – 6
  • शुभ रंग – पिंक
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button