तकनीकी

BSNL का ₹51 वाला ऑफर: 28 दिनों तक डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

बीएसएनएल ने नए यूजर्स के लिए ₹51 का ‘फ्रीडम ऑफर’ पेश किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इस ऑफर में मुफ्त सिम भी शामिल है और यह 31 अक्टूबर 2026 तक वैध है, जो कम कीमत में बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान और ऑफर्स के चलते लगातार चर्चा में है। जी हां, अब कंपनी की तरफ से ₹51 का Freedom Offer पेश किया गया है, जिसमें यूजर्स को बेहद कम कीमत पर न सिर्फ मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है बल्कि इस ऑफर में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ नया SIM भी मिल रहा है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है।

BSNL का ₹51 वाला Freedom Offer

BSNL के इस Freedom Offer में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 56GB तक डेटा यूज करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं प्लान में लोकल और STD कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी इस ऑफर के तहत मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button