उत्तरप्रदेश

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टूरिस्ट बस: नेपाल के दो लोगों की मौत, 20 घायल

 अमरोहा। लद्दाख से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गजरौला में सोमवार सुबह लगभग छह बजे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में नेपाल के जिला सुकेत के थाना मेल कुना के गांव बड़ा होली निवासी भागीराम समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग नेपाल में अलग अलग जगह के रहने वाले हैं तथा लद्दाख में मजदूरी करते हैं।

करीब 48 लोग थे बस में सवार

सोमवार सुबह दिल्ली की तरफ से आ रही बस को चालक गिरेंद्र सिंह चला रहा था। इस बस में चालक व परिचालक समेत 48 लोग सवार थे। रविवार दोपहर बाद बस लद्दाख के मिराक गांव से नेपाल के लिए चली थी। नेपाल के अलग अलग स्थान के रहने वाले लोग यहां लद्दाख में एक फैक्टी के भवन निर्माण में मजदूरी करते हैं।

चालक को आई झपकी से हुआ हादसा

सोमवार सुबह जब बस गजरौला के गांव मोहम्मदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई तथा तेज रफ्तार बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में यात्री भागीराम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।

ये हुए घायल

घायलों में ओम बहादुर, राहुल, ध्रुव प्रसाद, ओसी देवी, राजेश, रीता देवी, लक्ष्मी, आरोही, नूर बिष्ट, प्रकाश, टेक बहादुर, देवी देवराज, ओमफा सिंह शामिल हैं। पंद्रह घायलों को जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button