छत्तीसगढ़

सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में डिप्टी रेंजर निलंबित

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर संतराम रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इसी मामले में बीट गार्ड पर भी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया जा चुका है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी रेंजर पर भी गाज गिर गई है।

गौरतलब है कि गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूंटी बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 2305 पीएफ, 2325 पीएफ, 2301 पीएफ, 2300 पीएफ और 2299 पीएफ में साल, सागौन और विभिन्न प्रजातियों के कुल 122 अवैध कटाई के ठूंठ पाए गए। मौके पर वनोपज न मिलने और बड़े पैमाने पर कटाई की पुष्टि के बाद शासन को करीब 2,60,082 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया। इस मामले को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद रायपुर से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और बिलासपुर वृत्त की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की थी।

जांच के दौरान पीपरखूंटी वन परिसर के विभिन्न कक्षों में कुल 122 अवैध पेड़ों के ठूंठ पाए गए थे। मौके पर वनोपज नहीं मिलने से अवैध कटाई की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार वन सुरक्षा में लापरवाही और नियमित भ्रमण न करना इस पूरे मामले का प्रमुख कारण माना गया। इसके बाद वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने बीट गार्ड दीपक सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया था, जबकि गौरेला रेंजर प्रबल कुमार दुबे और डिप्टी रेंजर संत राम रजक के निलंबन का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया था। वहीं अब इस मामले में डिप्टी रेंजर संतराम रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button