मनोरंजन

थमने का नाम नहीं ले रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान की फिल्म में राजपाल को मिला काम

नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर पहली हिंदी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 22वें दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने 7.15 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल भारतीय कलेक्शन 1048.42 करोड़ हो गया है.

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ का तूफानी बिजनेस किया था. तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म मातृभूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. इस फिल्म में उनके साथ साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी.

खबरों की मानें तो राजपाल यादव की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है. सलमान ने न केवल सोशल मीडिया पर राजपाल का खुलकर समर्थन किया, बल्कि अब उन्हें अपनी इस बड़ी फिल्म में एक अहम रोल के लिए साइन भी कर लिया है.

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’? स्पाई थ्रिलर मूवी को लेकर आया बड़ा अपडेट

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी को देखते हुए मेकर्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर खास रणनीति बनाई है. फिल्म का क्रेज थिएटर्स में अब भी बरकरार है, इसलिए इसे जल्दबाजी में ओटीटी पर नहीं उतारा जाएगा. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. क्रिकेट सीजन के दौरान दर्शकों की व्यस्तता को देखते हुए मेकर्स मई के अंत या जून की शुरुआत का स्लॉट फाइनल कर सकते हैं. यह फैसला फिल्म की थिएटर कमाई और ओटीटी शेड्यूलिंग को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि डिजिटल वर्ल्ड में भी इसे ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिले.

संदीप रेड्डी ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को लगाई फटकार, फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच चुकी है. इस बड़ी सफलता के बाद फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं. संदीप रेड्डी ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए इसे काली नजर करार दिया. फिल्ममेकर ने एक्स पर लिखा कि जो लोग खुद प्रचार के दम पर आगे बढ़े, वे आज सच का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने आदित्य धर को सलाह दी कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद मुट्ठी भर मिर्च से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा. हाल ही में वांगा को प्रभास के साथ थिएटर में यह फिल्म देखते हुए भी देखा गया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button