मनोरंजन

संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ‘दायरा’, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ 18 सितंबर को रिलीज हुईं. इन नई फिल्मों के अलावा, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने संडे को कितनी कमाई की है?

दायरा’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज़ हुई.  फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, शनिवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई और ‘दायरा’ ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 4.50 करोड़ रुपये हो गई है.

 वाइब’ ने संडे को कितनी की कमाई?
‘वाइब’ में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म की भी शुरुआत  धीमी रही और इसने पहले दिन 1.70 करोड़ की कमाई की. हालांकि, शनिवार को ‘वाइब’ की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वाइब’  ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की कुल नेट कमाई अब 7.45 करोड़ रुपये हो गई है.

 ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे संडे कितना कमाया?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को तेजी दिखाते हुए 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’  ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 5 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की कुल नेट कमाई अब 215.70 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने 7वें संडे कितना किया कलेक्शन?
थिएटर में छह हफ़्ते से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने 7वें शनिवार को जबरदस्त उछाल के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर हैरान कर दिया था बता दें कि इसके 44वें दिन का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’  ने रिलीज के 45वें दिन यानी 7वें संडे को 13.75 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 45 दिनों की कुल नेट कमाई अब 271.88 करोड़ रुपये हो गई है.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button