राष्ट्रीय

रेलवे ट्रैक पर खड़े 5 युवकों को ट्रेन ने कुचला, 4 की मौत और एक घायल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। टेक्कली इलाके के रविवलसा के पास State Rani Express की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। उस समय State Rani Express रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर मौजूद पांच युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पांचों युवक रेलवे ट्रैक तक पहुंचे कैसे और वहां क्यों मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, पांचों युवक जिस हॉस्टल में ठहरे हुए थे, वह घटनास्थल से करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हॉस्टल से रेलवे ट्रैक तक क्यों गए थे। पुलिस घटना से पहले युवकों की गतिविधियों और उनके आपस में संबंधों की भी जानकारी जुटा रही है।

चूंकि हादसा रेलवे परिसर में हुआ है, इसलिए मामले की जांच Government Railway Police (GRP) करेगी। GRP यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पांचों युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और हादसा कैसे हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। पहचान होने के बाद मृतकों के परिवारों को सूचना दी जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच कर रही है। हादसे की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button