मनोरंजन

‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’: दूसरे दिन कुणाल खेमू ने करीना कपूर को पछाड़ा

करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्में ‘दायरा’ और ‘वाइब’ थिएटर में लगी हैं. दोनों फिल्मों के जॉनर बिल्कुल अलग है. फिल्मों को रिव्यू अच्छे मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल रही है.

‘दायरा’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2,062 शोज मिले. वहीं फिल्म को 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.  पहले दिन फिल्म ने 1 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2283 शोज मिले और 12 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने टोटल 2.60 करोड़ नेट कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस 3.10 करोड़ का बिजनेस किया है. 

‘वाइब’ ने किया इतना कलेक्शन

वहीं ‘वाइब’ ने ‘दायरा’ को पछाड़ दिया है. ‘वाइब’ ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 2979 शोज मिले और 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. पहले दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 3194 शोज मिले और 14 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 4.35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 5.22 करोड़ कमा लिए हैं.

‘दायरा’ की बात करें तो फिल्म को मेघना गुलजार ने बनाया है. फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है. सौरभ गोस्वामी फिल्म के सिनमैटोग्राफर हैं. ये एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है. फिल्म को विनीत जैन और धवल जैन के बैनर तले जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है. फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है.

वहीं ‘वाइब’ की बात करें तो ये एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 26 मिनट है. फिल्म को कुणाल खेमू ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म में कुणाल के अलावा प्रीति जिंटा, दिनेश लाल यादव, यशपाल शर्मा, शर्मिला टैगोर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों पर है जो एक खतरनाक दुनिया में एंट्री लेते हैं और उनकी जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है.

करीना और कुणाल खेमू के बीच रिश्ता

बता दें कि करीना कपूर और कुणाल खेमू रिश्तेदार लगते हैं. करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की है. वहीं कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से शादी की है. सैफ और सोहा भाई-बहन हैं. कुणाल को अक्सर करीना के घर पर फंक्शन्स और पार्टीज में सोहा के साथ देखा जाता है. सोहा की बेटी और सैफ-करीना के बेटों में भी अच्छा बॉन्ड है.

वर्क फ्रंट पर करीना को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो अव्नि के रोल में दिखी थीं. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे. वहीं करीना कपूर अजय की पत्नी के किरदार में थीं. फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स भी दिखे थे. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इससे पहले करीना ‘क्रू’ में भी नजर आई थीं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button