6.41 PM -अर्धशतक, 6.47 PM – शतक, IPL में विल जैक्स का बवंडर, कोहली का रिएक्शन, ऐसा था तूफानी पारी का पूरा रोमांच

Will Jacks One of The Craziest IPL Century: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आरसीबी (GT vs RCB IPL 2024) के विल जैक्स ने एक ऐसा कमाल किया जिसकी तारीफ पूरा विश्व क्रिकेट कर रहे हैं. विल जैक्स ने मैच में 41 गेंद पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए. जैक्स की पारी में सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने मिनटों में रनों की बारिश कर अपना शतक पूरा किया. दरअसल, जब विल जैक्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया था तो उस दौरान समय 6.41 PM हुआ था. वहीं, जब जैक्स ने अपना तूफानी शतक पूरा किया तो समय 6.47 PM था. यानी 6 मिनट में भी विल जैक्स अपने अर्धशतक से शतक पर पहुंचे थे. विल ने 50 से 100 रन बनाने में केवल 10 गेंद का सामना किया. यही कारण था कि उनकी तूफानी पारी ने रोमांच के सागर में फैन्स को ही नहीं बल्कि विराट कोहली (Virat kohli) को भी गोते लगाने का मौका दिया.
विल जैक्स की पारी को देखकर कोहली ने जिस अंदाज में जश्न मनाया उसे देखकर यह समझा जा सकता था कि इस बैटर की बैटिंग देकर खुद वो कितने हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर विल जैक्स की पारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स Will Jacks को बधाई दे रहे हैं. विल जैक्स ने 243.90 के स्ट्राइक रेट रन बनाए और महफिल लूट ली. जैक्स ने अपना अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा किया था वहीं, इसके बाद अगले 10 गेंद पर 50 रन बनाकर जैक्स ने तहलका मचा दिया, विल जैक्स ने 41 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था.



