खेल

टेस्ट टीम में लेफ्ट आर्म पेसर जरूरी, रविचंद्रन अश्विन बोले, किसी को तैयार करो

 नई दिल्ली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि वेलिंगटन में टेस्ट मैच ड्रॉ होने के पीछे सपाट पिच के अलावा खराब टीम चयन भी जिम्मेदार है। अश्विन के अनुसार, बुमराह और सिराज को टीम में रखने के बाद अन्य तेज गेंदबाजों के नाम पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा पहली पसंद होने चाहिए। टीम इंडिया में एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी है। टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट आर्म पेसर की भूमिका सिर्फ तेज गेंदबाजी तक सीमित नहीं होती। वह पिच पर ऐसा रफ एरिया तैयार करते हैं, जिसका फायदा बाद में ऑफ स्पिनर उठा सकते हैं।

अश्विन के मुताबिक, जब कोई बाएं हाथ का तेज गेंदबाज ओवर द विकेट गेंदबाजी करता है, तो उसकी गेंद पिच पर दाएं हाथ के बल्लेबाज के ऑफ स्टंप के बाहर एक खास जगह पर निशान छोड़ती है। लगातार एक ही जगह पैर लैंड करने से वहां रफ एरिया बनने लगता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह हिस्सा और उबड़-खाबड़ हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा ऑफ स्पिनर को मिलता है। जब ऑफ स्पिनर उसी रफ एरिया पर गेंद डालता है तो गेंद को अतिरिक्त टर्न और उछाल मिल सकता है। इससे बल्लेबाज के लिए गेंद खेलना मुश्किल हो जाता है। खासकर टेस्ट मैच के तीसरे, चौथे और पांचवें दिन इस तरह के रफ काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button