जरा हट के

रोज 25 KM पैदल चलकर बेची चाय, पैरों में पड़े छाले… बेटे ने पिता के लिए खरीदी नई बाइक

Viral Video: यूपी में फतेहपुर के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने चाय बेचकर 1 लाख रुपये इकट्ठा किए. उसने इन रुपयों से घर पर पिता के लिए नई बाइक खरीदी. ताकि उसके पिता बाइक से चल सकें. युवक के घर की हालत ऐसी थी कि एक समय परिवार के लिए 2 वक्त का खाना मिलना मुश्किल था. अब वह मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह पैदल चलकर चाय बेचता है. उसकी एक चाय की कीमत 10 रुपये है. अब उसकी यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

15 किमी दूर तक जाता चाय बेचने

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बताया कि वह यूपी के फतेहपुर में एक छोटे से किसान परिवार का बेटा है. वह मुंबई में रहता है और करीब 15 किमी दूर तक पैदल चलते हुए चाय बेचता है. उसने बताया कि हाल ही में एक नई बाइक खरीदी है, जो गांव में रह रहे उसके पिता और भाई के लिए है.

ये 1 लाख रुपये उसने 6 महीने कमाए. Humans of Bombay की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, 24 वर्षीय युवक का कहना है कि बचपन में उसके घर की आर्थिक हालत सही नहीं थी. एक समय ऐसा था कि आधा किलो चावल में हफ्ते गुजारने पड़ते थे. वह सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद वह कमाने के लिए घर से बाहर चला गया.

युवक ने कहा कि हरियाणा में उसने ईंट-भट्टों पर काम किया. इसके अलावा वह नवी मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी और दवाई पैक करने का भी काम किया है. उसे जो कुछ भी काम मिला, उसे किया और परिवार पालता रहा. इसके बाद उसने एक चाय की दुकान पर काम करना शुरू किया और फिर फरवरी 2025 में खुद की चाय की दुकान खोल ली. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button