मनोरंजन

‘मुझे सबक मिल गया’, नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत के रिश्ते में आई दरार? सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली.  नेहा कक्कड़ ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया था. सिंगर ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर ऐलान किया था कि वो सोशल मीडिया, लाइमलाइट, रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेना चाहती हैं. हालांकि कुछ समय के अंदर ही नेहा कक्कड़ ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन ‘रिश्ते और जिम्मेदारियों’ से ब्रेक वाली बात के बाद से सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगाने लगे कि शायद नेहा ने वो पोस्ट अपने पति रोहनप्रीत सिंह के लिए डाला था. अब सिंगर ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है.

नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर कर इन अफवाहों और अपने रिश्ते को लेकर बन रही कहानियों पर सफाई दी. उन्होंने तलाक की अफवाहों को देखते हुए साफ किया कि उनके पति रोहनप्रीत सिंह और उनके परिवार का उनके उस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं था. साथ ही सिंगर का मानना है कि उन्होंने इमोशनल समय में वो पोस्ट शेयर कर दिया था जो उन्हें नहीं करना चाहिए था.

नेहा ने पति रोहनप्रीत को बताया मासूम

वो अपनी स्टोरी में लिखती हैं, ‘गाइज प्लीज मेरे मासूम पति या मेरे प्यारे परिवार को इन सब चीजों में मत घसीटो. वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं और आज मैं जो भी हूं, वो उनके सपोर्ट की वजह से हूं. मुझे कुछ और लोगों और सिस्टम से परेशानी है. उम्मीद है आप समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इससे दूर रखेंगे’.

वो आगे लिखती हैं, ‘और हां, मैं मानती हूं कि मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते वक्त इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए. यहां लोगों को राई का पहाड़ बनाना बहुत अच्छे से आता है. मुझे मेरा सबक मिल गया. अब से मैं अपनी जिंदगी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करने वाली हूं भाईसाहब. इमोशनल नेहा इस दुनिया के लिए कुछ ज्यादा ही इमोशनल है. सिंगर ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार भी जताया और वादा किया कि वो जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगी.

नेहा कक्कड़ ने डिलीट कर दी थी स्टोरी

लॉलीपॉप सिंगर ने बीते दिन जो पोस्ट शेयर किया था उसमें उन्होंने कहा था कि वो काम, रिश्ते, जिम्मेदारियों और सबकुछ से ब्रेक लेना चाहती हैं. मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं और मुझे नहीं पता कि मैं लौटूंगी कि नहीं. उन्होंने पैपराजी और फैंस से उनकी प्राइवेसी की मांग करते हुए फोटोज और वीडियोज न लेने की अपील की थी. हालांकि नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button