अंतर्राष्ट्रीय

Nvidia के CEO पद से जेनसन हुआंग का इस्तीफा, चीनी महिला से अफेयर के बाद हुआ था विवाद

Nvidia कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में हैं. उनके चीनी जासूस के साथ अफेयर की खबरों के कारण वो लाइम लाइट में बने हुए थे. जिसके चलते बीते दिन से ऐसी चर्चाएं भी चल रही थीं कि उन्हें अपने पद से हटाया जा सकता है. इसी बीच अब 12 नवंबर 2026 को जेनसन ने खुद Nvidia के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है.

इस खबर की पुष्टि खुद Nvidia की तरफ से की गई है. जिसके बाद ये भी साफ कर दिया है कि अब जेनसन का कार्यभार चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कॉलेट क्रेस संभालेंगी.

इंडस्ट्री में मची हलचल
Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के इस्तीफे से दुनिया की AI और चिप इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. हुआंग ने ही Nvidia को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके जाने से अब कंपनी के भविष्य और AI इंडस्ट्री पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

कौन हैं कॉलेट क्रेस?
जेनसन के इस्तीफा देने के बाद अब कंपनी ने बताया है कि, Nvidia की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कॉलेट क्रेस अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगी. हालांकि कंपनी अभी स्थायी CEO की तलाश करेगी.

बोर्ड ने किया जेनसन का धन्यवाद
वहीं जनसन के Nvidia से इस्तीफा देने के बाद कंपीन के बोर्ड ने उनके योगदान की तारीफ की है. बोर्ड ने कहा कि हुआंग का कंपनी और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में योगदान बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण रहा है. बोर्ड ने ये भी कहा कि, Nvidia आज दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है और ये सब हुआंग के योगदान क वजह से ही हुआ है, जिसके लिए कंपनी हमेशा उनकी आभारी रहेगी.

बता दें कि जेनसन हुआंग ने Nvidia की सह-स्थापना की थी. कंपनी में उनकी करीब 3.61% हिस्सेदारी है और वो इसके चौथे सबसे बड़े निवेशक हैं. इस्तीफे के बाद वे कंपनी के बोर्ड में भी नहीं रहेंगे. हुआंग पर पिछले कुछ दिनों से दबाव बढ़ रहा था. मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 63 साल के और शादीशुदा हुआंग का एक चीनी कारोबारी महिला के साथ संबंध था. अमेरिकी अधिकारियों को उस महिला पर चीन की सरकार के लिए जासूसी करने का शक है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button