अन्य राज्य

दिल्ली: छठ की तैयारी पूरी, नितिन नबीन-रेखा गुप्ता ने किया 11 km लंबे घाट का उद्घाटन

दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस बार दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सरकार ने खास इंतजाम किए हैं. राजधानी को मिला है करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट, जो दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट है. मुनक नहर के किनारे विकसित इस भव्य घाट का उद्घाटन आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया.

यह सिर्फ एक छठ घाट नहीं, बल्कि दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचलवासियों की आस्था और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने की एक बड़ी पहल है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घाट का उद्घाटन किया. घाट के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां और सीमेंटेड रास्ते बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा और सूर्य को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी न हो.

कूड़े और मलबे से भरे रहने वाले मुनक नहर को मिला नया स्वरूप

खास बात यह है कि कभी कूड़े और मलबे से भरे रहने वाले मुनक नहर के इस हिस्से को नया स्वरूप दिया गया है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को ट्रीट करके मुनक नहर में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि छठ पूजा के दौरान पानी का प्रवाह बना रहे.

इसके अलावा घाट पर चेंजिंग रूम, शौचालय, रोशनी, टेंट, CCTV कैमरे, बैठने की व्यवस्था और हरियाली जैसे इंतजाम किए जा रहे हैं. सिर्फ मुनक नहर ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. दिल्ली सरकार इस साल राजधानी में कुल 1,482 छठ घाट तैयार कर रही है. इनमें 81 स्थायी घाट 53 स्थानों पर, 1,372 अस्थायी घाट 914 स्थानों पर और यमुना किनारे 29 घाट शामिल हैं.

व्यवस्थाओं के लिए 74 एजेंसियां

इन व्यवस्थाओं के लिए 74 एजेंसियों को लगाया गया है और 155 कार्य आवंटित किए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख व्यवस्थाएं समय से पूरी हों. बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर ठंड को देखते हुए ढके हुए टेंट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

इसके साथ ही घाटों और आसपास के इलाकों में लगातार सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं. 13 नवंबर से 16 नवंबर तक चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में 15 नवंबर को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे. दिल्ली सरकार का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को घाटों पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button