मनोरंजन

वीडियो लेने से किया मना

श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर अपने पिता और शक्ति कपूर के साथ नजर आईं। जैसे ही उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को वैâमरा ऑन करते देखा, उन्होंने हाथ के इशारे से फोटो और वीडियो न लेने की अपील की। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो और तस्वीरों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि श्रद्धा अपने पिता के साथ अस्पताल किसी रूटीन चेकअप के लिए पहुंची थीं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों किस कारण अस्पताल गए थे। श्रद्धा पूरे समय शांत और सहज नजर आईं, वहीं शक्ति कपूर भी उनके साथ सामान्य मूड में दिखे। पैंâस सोशल मीडिया पर उनकी चिंता भी जता रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button