सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिना परीक्षा नौकरी, इस डेट तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली। बैंक में अच्छी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए भर्ती निकली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रीजनल ऑफिस होशंगाबाद और बैतूल के लिए फैकल्टी की रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए बैंक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जॉब पाने का अच्छा मौका है। बैंक ने यह भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान आवाम प्रशिक्षण संस्थान के लिए निकाली है। यह बैंक की रजिस्टर्ड ट्रस्ट/सोसायटी है। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा भी शामिल नहीं है। शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के लिए जरिए उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा।
अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए आखिरी तारीख 10 दिसंबर, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में लास्ट डेट का इंतजार किए बगैर फटाफट फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। रीजनल ऑफिस फैकल्टी पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता में ग्रेजुएशन मांगी गई है। जिन उम्मीदवारों ने साइंस/कॉमर्स/आट्र्स किसी भी विषय से ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन की है, वो आवेदन कर सकते हैं। हालांकि रूरल डिवेलपमेंट/ सोशियोलॉजी/ साइकोलॉजी/बीएससी वेटरनरी/हॉर्टिकल्चर/बीएससी एग्री मार्केटिंग में करने वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी। उम्मीदवार को कम्प्यूटर की नॉलेज और स्थानीय भाषा के साथ इंग्लिश और हिंदी भी आनी चाहिए।



