क्या मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं अभिषेक कुमार? फोटोज देख फैंस पूछ रहे हैं सवाल

बिग बॉस 17 का सफर तो कुछ महीने पहले खत्म हो चुका है लेकिन बिग बॉस के कई सदस्य अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। खासकर, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और आयशा खान लगातार किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। बिग बॉस के घर में आयशा खान की एंट्री मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर हुई थी। घर में आने के बाद आयशा ने मुनव्वर पर कई इल्जाम भी लगाए थे जिससे घर में काफी हंगामा भी हुआ था। हालांकि, आयशा टॉप 6 से पहले घर से बाहर हो गई थीं। मुनव्वर व अभिषेक टॉप 2 में पहुंचे थे। हाल ही में अभिषेक कुमार ने मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसे देखने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जिसके चलते दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
अभिषेक कुमार ने हाल ही में आयशा खान के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक कोजी फोटो पोस्ट की। इस फोटो के सामने आते ही दोनों की डेटिंग की खबरों का बाजार गर्म होने लगा। इस फोटो को कई फैन पेज भी पोस्ट कर चुके हैं और फैन्स इस फोटो को देखकर दोनों के बीच कुछ न कुछ चल रहा है, ऐसे दावे कर रहे हैं। बिग बॉस तक नाम के एक फैन पेज ने ट्विटर पर दोनों की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘रूमर्स हैं कि अभिषेक और आयशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।’


