मनोरंजन

‘रामायण’ ने रिलीज के 20वें दिन फिर उड़ाया गर्दा, धमाकेदार की कमाई, ‘धुरंधर’-‘पुष्पा’ 2 के तोड़े रिकॉर्ड

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ का तीसरा वीकेंड शानदार रहा. लेकिन तीसरे सोमवार को इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. लेकिन फिर मेकर्स ने भी नया पैंतरा अपनाया और दर्शकों को लुभाने के लिए टिकटों की कीमत कम कर दी. इसी के साथ तीसरे मंगलवार को ‘रामायण’ की कमाई में तेजी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है? 

‘रामायण’ ने 20वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई मील के पत्थर पार कर चुकी है और अब ये 1 हजार करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. हालांकि तीसरे मंडे यानी रिलीज के 19वें दि इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. ये बस 12.70 करोड़ ही कमा पाई. लेकिन मेकर्स ने अब ‘रामायण’ के टिकटों की कीमत 80 फीसदी तक कम कर दी है और ये फिल्म 99 रुपये में देखी जा सकती है. तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 20वें दिन ‘रामायण’ को मेकर्स की इस रणनीति का फायदा हुआ और इसकी कमाई में फिर तेजी देखी गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 17.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 972.75 करोड़ रुपये हो गई है. 
  •  इसमें हिंदी में फिल्म ने 20वें दिन 14.25 करोड़ कमाए. वहीं मलयालम में इसका कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये रहा और कन्नड़ में इसने 90 लाख की कमाई की. जबकि तमिल में 70 लाख और तेलुगु में भी 40 लाख रुपये की कमाई की. 
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 972.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

तीसरे मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘रामायण’
‘रामायण’ ने रिलीज के 20वें दिन कमाल कर दिया. इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार को कमाई में तेजी को दिखाई ही साथ ही 17.50 करोड़ की कमाई कर ये तीसरे मंगलवार सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई. इसी के साथ इसने ‘धुरंधर’ के 17.25 करोड़, ‘पुष्पा 2’ के 11.50 करोड़, ‘केजीएफ 2’ के 9.57 करोड़, ‘धुरंधर 2’ के 9.50 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ के 6.95 करोड़ के तीसरे मंगलवार के कलेक्शन को मात दे दी है. 

 
फिल्म के बारे में
इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​और यश ने प्रोड्यूस किया है, जो प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और DNEG के बैनर तले बनी है. इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सोनल झा, विवेक ओबेरॉय और अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button